You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : थाने के पास धू-धू कर जल उठा पिकअप, अज्ञात कारणों से लगी आग

width="500"

चितबड़ागांव। बलिया गाजीपुर मार्ग पर चितबड़ागांव थाने सौ मीटर की दूरी पर पर शनिवार की देर रात बलिया की तरफ से गाजीपुर की तरफ जा रही पिकअप में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसके बाद देखते ही देखते पूरी पिकअप धू धू कर जलनें लगी। गाजीपुर के तरफ़ आ रहे कस्बा निवासी लक्ष्मीकांत सिंह गोपाल ने तत्काल सूचना थानाध्यक्ष को दिया और बीपी पेट्रोल मानपुर से फायर सिलेंडर मंगाकर ख़ुद आग बुझाने में लग गए।

घंटों प्रयास के बाद आग काबू पाया गया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया की आग किस कारण लगा जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत नहीं हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *