You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मानदेय और संसाधनों की मांग को लेकर पंचायत सहायकों ने सौंपा ज्ञापन

width="500"

बलिया। विकासखंड बेरूआरबारी में पंचायत सहायक यूनियन के सदस्यों ने गुरुवार को खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। पंचायत सहायकों ने कहा कि उचित संसाधन और मानदेय के अभाव में वे जनगणना कार्य करने में असमर्थ हैं।
ज्ञापन के माध्यम से पंचायत सहायकों ने कहा कि उन्हें जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए न तो पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं और न ही किसी प्रकार के अतिरिक्त मानदेय की व्यवस्था की गई है। ऐसे में कार्य करना कठिन हो रहा है। पंचायत सहायकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे जनगणना कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान जितेंद्र उपाध्याय, सुशील, विवेक चौहान, अमरेंद्र यादव, कंचन यादव, प्रीति सिंह, सोनाली सिंह और ज्योति शर्मा समेत अन्य पंचायत सहायकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *