You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ईंधन बचत का संदेश देने बाइक से सचिवालय पहुंचे राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने के आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार भी सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से तय कर ईंधन बचत का संदेश दिया।


राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का आह्वान केवल अपील नहीं, बल्कि देशहित में जरूरी कदम है। यदि हर नागरिक अपने स्तर पर ईंधन और संसाधनों की बचत का संकल्प ले, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों को लाभ मिलेगा।
प्रदेश सरकार की ओर से भी ऊर्जा संरक्षण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को तेल एवं अन्य संसाधनों के कम उपयोग और सदुपयोग के निर्देश दिए हैं।


राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी की इस पहल को जनजागरूकता से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *