You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : उमरगंज में अचानक घुसा घरों में पानी, मची भगदड़, मोर्चा संभाले अधिकारी

width="500"

बलिया। शहर से सटे उमरगंज में अचानक कटहलनाला के रास्ते बाढ का पानी घरों में घुस गया। इससे अफरा-तफरी मच गयी। यहां तक की मस्जिद व मदरसों में भी बाढ़ का पानी घुस गया।

अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन ने लाउडस्पीकर से एलान करते हुए कहा कि बाढ़ का पानी बढेगा आप लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ चले जाए।

कुछ लोग फ्रीज, कुलर, अलमारी, बेड आदि लेकर बाहर निकलने लगे और घरों को खाली कर दिया। प्रशासन उनके खाने पीने और रहने की व्यवस्था में जुट गया।

लगभग 100 से अधिक घर बाढ़ की चपेट में आ गये। वहीं कुछ सड़कें भी ध्वस्त हो गयी।

एसपी कार्यालय में घुसा बाढ़ का पानी
बलिया।
बुधवार को एसपी कार्यालय में बाढ़ का पानी घुस गया। पुलिस के जवान और फरियाद बाढ़ के पानी के रास्ते आते और जाते रहे। इसी बीच पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भी एसपी से मिलने पहुंचे हुए थे। वहीं एसपी से मिलने पहुंचे लोग पानी की वजह से इधर-उधर भटकते रहे। उधर नगरपालिका पाइप द्वारा एसपी कार्यालय से पानी निकालने के प्रयास में लगी रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *