You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : न्यायालय के आदेश का कराया जाय अनुपालन: बोले मोहन तुरहा

width="500"

स्थगन आदेश के बाद भी युद्ध स्तर पर हो रहा निर्माण कार्य
बलिया।
उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उप जिलाधिकारी सदर बलिया के न्यायालय से विवादित भूमि एवं परिसर पूर्वांचल सिनेमा हाल आदि पर जारी स्थगन आदेश के बावजूद युद्ध स्तर पर अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह न्यायालय के आदेश की अवमानना है। जिला प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी अवैध निर्माण को बंद नहीं कराया जा रहा है। हम न्याय के लिए दर-दर भटक रहे है। बावजूद इसके हमे न्याय नहीं मिल रहा है।


उक्त बातें नगर कोतवाली क्षेत्र के बनकटा निवासी मोहन तुरहा पुत्र स्व. सुभाष तुरहा ने गुरुवार को एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त किया। कहा कि न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद भी विपक्षी गण पूर्वांचल सिनेमा हाल का पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर करा रहे है। हमारे मना करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मैने हर सक्षम अधिकारी से न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने की गुहार लगाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


जिलाधिकारी भी इस प्रकरण में हस्तक्षेप करने से मना कर दिये। मैने 39 जगहों पर प्रार्थना पत्र दिया है। वहां से जिला प्रशासन के पास कागज आ रहा है, लेकिन उसे दबा दिया जा रहा है। कहा कि हमें न्याय मिलना चाहिए। कोर्ट के आदेश का पालन होना चाहिए। धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *