You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : भाँगड़ नाला के कचरे में शरारती तत्वों ने लगाई आग


बैरिया(बलिया)।
भाँगड़ नाला के कचरे में शरारती तत्वों ने आग दी, जिससे बीबी टोला व रानीगंज बाजार के तटवर्ती इलाकों में प्रदूषित धुंआ फैल गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ता की गाड़ी ने लगभग 2 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। बता दे कि बीवी टोला रानीगंज को विभाजित करने वाले भाँगड़ नाला पुल के नीचे रानीगंज व बीवी टोला बाजार के अधिकांश लोग कचरा डालते हैं, जिससे भाँगड़ नाले में कचरा का टीला बन गया था।

उसी में शरारती तत्वों ने सोमवार को आग लगा दी थी, जिसे चारों तरफ धुंआ फैल गया। लोग परेशान हो गए किंतु, किसी ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी जो मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद धुएं का गुब्बार खत्म हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।
शिवदयाल पाण्डेय

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *