You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : काजीपुरा क्रॉसिंग पर नकाबपोश बदमाशों ने युवक को पीटा, सोने की चेन छीनी

width="500"

बलिया। शहर के काजीपुरा क्रॉसिंग पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने गड़वार निवासी संतोष कुमार सिंह के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान बदमाश संतोष सिंह के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।


बताया गया कि काजीपुरा क्रॉसिंग बंद था जिससे संतोष कुमार सिंह वहां क्रािसंग खुलने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात नकाबपोश लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आरोप है कि मारपीट करने के बाद बदमाश उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।


घटना में संतोष कुमार सिंह घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी लेने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *