You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : मंदिर का ताला काटकर देवी देवताओं के आभूषण चोरी

width="500"

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता गांव स्थित भजनाश्रम मंदिर का ताला काटकर देवी-देवताओं के आभूषण चोरों ने चुरा लिए। शनिवार की सुबह लोग पूजन- अर्चन करने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

छाता गांव के बड़ा पोखरा के पास भजनाश्रम मंदिर के पुजारी राजकुमार दुबे ने बताया कि शुक्रवार की शाम मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद ताला बंद कर घर चले गए। सुबह लोग मंदिर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि चोरों ने मां दुर्गा की प्रतिमा से मंगलसूत्र, राधा कृष्ण, गणेशजी, माता रानी की प्रतिमा से चांदी के चार मुकुट सहित दान पेटिका चुरा ले गए। टूटी दान पेटिका बगल के खेत में मिली है।
थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह बताया कि ग्रामीण अभिषेक की तहरीर पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *