You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं का दबदबा, 40 स्वर्ण पदक जीतकर फर्स्ट रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा

बलिया। नागाजी विद्यालय माल्देपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में डॉ. रामविचार रामरति सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल 40 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। विद्यालय की टीम ने फर्स्ट रनर-अप की ट्रॉफी भी हासिल की।


प्रतियोगिता में छात्राओं ने मेहनत, जुनून और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया। 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 14 स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद और ट्रिपल जंप में भी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कुल 40 स्वर्ण पदक हासिल कर छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। कोच संगम वर्मा और प्राचार्य प्रतिभा सिंह ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *