You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जिले में जल्द ही 10 इलेक्ट्रिक बसों का होगा संचालन

width="500"

बलिया। जिले में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। इसके लिए बलिया डिपो के लिए 10 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद है। परिवहन निगम के सामने सबसे अधिक चुनौती चार्जिंग स्टेशन को लेकर है। वैसे चार्जिंग स्टेशन का निर्माण की कवायद तेज हो गई है।
परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार एक इलेक्ट्रिक बस जल्द ही मिलने वाली है। जिले में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी काफी गंभीर है। चार्जिंग स्टेशन की स्वीकृति पहले ही हो चुकी है। जीराबस्ती वर्कशाप में बनाने की योजना पिछले साल ही थी लेकिन जलभराव के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका।

फिलहाल वर्कशाप जलभराव से मुक्ति मिलते ही चार्जिंग स्टेशन का कार्य तेज हो गई है। फाउंडेशन का कार्य तेज हो गया है। बिजली विभाग की तरफ से अलग से सप्लाई के लिए केबल खींचे जाने हैं। शासन की तरफ से बलिया को 10 इलेक्ट्रिक बस मिलने की उम्मीद है। इन बसों को गोरखपुर, देवरिया व बनारस की रूटों पर चलाने की योजना है।


एआरएम प्रेमचंद ने बताया कि बलिया डिपो को 10 इलेक्ट्रिक बस मिलने वाली है। इसके लिए निगम की तरफ से स्वीकृति मिल गई है। वर्कशाप में चार्जिंग स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है। प्राइवेट चार्जिंग स्टेशन की भी तलाश की जा रही है लेकिन अभी इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *