
बलिया। बलिया मेडिकल एसोसिएशन तथा बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के कार्यकारिणी पदाधिकारी का चुनाव नगर के होटल आरती इन में मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. पीके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आईएमए के अध्यक्ष डॉ बीके गुप्ता तथा बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डॉ. पीके सिंह को सर्वसम्मत से निर्विरोध चुना गया।
चुनाव अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि बलिया मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष पद पर डॉ. बी. के. गुप्ता, त्रसेक्रेटरी के पद डॉ. आकाश सिंह तथा ट्रेजरर के पद पर डॉ. करन सिंह चौहान को सर्वसम्मत से निर्विरोध चुना गया। वहीं बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर डॉ. पीके सिंह, सचिव के पद पर डॉ. सौरव राय, तथा ट्रेजरार के पद पर डॉ. एम. आलम को निर्विरोध घोषित किया गया।
चुनाव अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी गण को बधाई देते अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूरे कार्यकाल तक करते रहने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. डी राय, डॉ अमिता सिंह, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ प्रशांत सिंह, डॉ. फैसल यूनुस खान, डॉ मिथिलेश सिंह, डॉ सौरभ सिंह, डॉ. तोषिका सिंह, डॉ. अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे। आईएमए के सचिव डॉ. ए. के. गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

