You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : घोर लापरवाही : शहरी उपभोक्ताओं को कर दिया ग्रामीण क्षेत्र में सम्बद्ध

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
चौक स्टेशन रोड पर स्थित एचपी गैस एजेंसी शहरी अचानक बंद होने से यहां से जुड़े उपभोक्ताओं को ग्रामीण अंचलों के गैस एजेंसियों पर सम्बद्ध कर दिया गया है। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को उस समय हुआ जब गैस की किल्लत होने लगी। अमेरिका-ईरान की लड़ाई में गैस की किल्लती काफी बढ़ गई। जब उपभोक्ता आनलाइन बुकिंग के लिए विजय गैस एजेंसी (एचपी गैस) पहुंचे तो वहां उपभोक्ताओं को यह जानकारी हुई कि यह एजेंसी किसी कारणवश रद् कर दी गई है और विजय गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को हल्दी और नगवां स्थित एचपी गैस एजेंसियों में सम्बद्ध कर दिया गया है।


जब शहरी उपभोक्ताओं ने एलपीजी के लिए आनलाइन बुकिंग करना शुरू किया तो उन्हें 45 दिनों में गैस बुकिंग का मैसेज आ रहा है। जबकि इसकी शिकायत जिलापूर्ति अधिकारी और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन एलपीजी सीनियर रिजनल मैनेजर वाराणसी को दी गई, उसके बावजूद भी शहरी उपभोक्ताओं को नियमानुसार 25 दिनों के अंदर गैस नहीं मिल पा रही है। ऐसे स्थिति में नगवा और हल्दी गैस संचालकों को शहरी उपभोक्ताओं का आक्रोश झेलना पड़ता है। हल्दी और नगवां गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि शहरी उपभोक्ताओं को हमारे एजेंसियों से सम्बद्ध किया गया है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के नियमों के अनुसार ही शहरी उपभोक्ताओं को भी गैस मिल रहा है ऐसे में हम 25 दिन के अंदर गैस देने में असमर्थ है।


इस समस्या से अधिवक्ता, व्यापारी, पत्रकार सभी लोग त्रस्त है। जिलाधिकारी से लेकर जिलापूर्ति अधिकारी तक को इस समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। शहर में एचपी गैस एजेंसी न होने के कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश है, क्योंकि उन्हें हल्दी और नगवां जाना पड़ रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *