You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : टावर का पावर : प्यार के लिए एक और युवती चढ़ी टावर पर

बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र एक गॉव में गुरूवार की सुबह एक युवती पावरग्रिड के टावर पर चढ़ गयी जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बाराडीह लवाईपट्टी निवासी एक युवती पावरग्रिड के टावर पर सुबह 4.30 बजे चढ गयी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची काफी देर तक समझाने बुझाने और सीढ़ी के सहारे रेस्क्यू अभियान चला कर युवती को सकुशल नीचे उतार लिया गया। पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि वह उभाव थाना क्षेत्र के अखोप गॉव के युवक से वह विवाह करना चाहती है। युवक ने शादी से इनकार कर दिया। वहीं परिवार वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है। इसी मानसिक तनाव और भावनात्मक आघात में उसने यह कदम उठा लिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र मे चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *