You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पिता-पुत्र की मौत से आक्रोशित विधायक केतकी सिंह, बिजली विभाग के दोषियों पर एफआईआर के दिए निर्देश

width="500"

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के सहपुरवा गांव में गुरूवार सुबह बड़ी दर्दनाक घटना में बिजली विभाग की लापरवाही से पिता, पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। एकलौते पुत्र को बचाने के लिये पिता ने जान की परवाह किये बिना बिजली से संघर्ष किया। घटना के तुरंत बाद ही विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाया और तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुये दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग किया।


घटना की सूचना मिलते ही तत्काल विधायक केतकी सिंह मौके पर पहुंची और घटना पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुये प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिये। साथ ही इसकी सूचना विद्युत विभाग के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा सहित आला अधिकारियों को दी। मृतक के घर पहुंची साथ ही बांसडीह रोड थाने पहुंची थानाध्यक्ष को तत्काल कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया। बांसडीह रोड थाना में मृतक की पुत्री सीमा यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार सहपुरवा गांव निवासी 58 वर्षीय जनार्दन यादव तथा उनके एकलौते पुत्र 24 वर्षीय राजेश यादव अपने खेत में गये थे जहां बिजली के 11 हजार वोल्ट का तार टूटा पड़ा था। खेतों में पड़े तार को राजेश यादव चपेट में आ गये। पुत्र को बिजली के चपेट में आते देख पिता जनार्दन यादव भी जान की परवाह बिना किये संघर्ष किया और दोनों पिता पुत्र इसके चपेट में आ गये और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। राजेश पुलिस एसआई की परीक्षा पास किए थे। इसकी खबर सुनते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। खबर लगते ही विधायक प्रतिनिधि तत्काल मौके पर ही पहुंच गए और प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया तहसीलदार बांसडीह नितीन सिंह, थानाध्यक्ष बांसडीह रोड मौके पर पहुंचे। विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग के जो भी अधिकारी और कर्मचारी दोषी होगा उसे कतई बक्शा नहीं जायेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *