You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

width="500"

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलूही गांव में बुधवार सुबह बगीचे में आम के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान भलूही गांव निवासी सुनील चौहान (35) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुनील मंगलवार शाम को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इससे परिवार के लोग पूरी रात चिंतित रहे।


बुधवार सुबह जब कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर बगीचे में आम के पेड़ से लटके शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह सुनील चौहान का शव है। घटना की सूचना मिलते ही सुखपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर जांच-पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *