You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अंत्येष्टि स्थल के पास बहेरा नाले के किनारे युवक का मिला शव

width="500"

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के एक युवक का शव मनियर परशुराम स्थान के पीछे अंत्येष्टि स्थल के पास बहेरा नाले के किनारे रविवार की सुबह करीब 10 मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया।

बताया जा रहा है कि युवक श्यामा चौहान 38 वर्ष पुत्र छोटेलाल चौहान वार्ड नंबर 7 मनियर का रहने वाला है। किसी कार्य बस शमशान घाट के पास गया हुआ था। शमशान घाट के पीछे नाला है। उस नाले के पास उसका शव मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि शमशान घाट के पास स्थित हैंड पंप पर स्नान करने गया हुआ था जहां फिसलने के बाद वह नीचे गिर गया होगा या दिल का दौरा पड़ने की वजह से उसकी मौत हुई है। मौत की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *