You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जिले की सातवीं तहसील बनेगा चितबड़ागांव

width="500"

तहसील के प्रस्ताव को शासन भेजे जाने पर पूर्व मंत्री नारद राय ने जताया आभार
चितबड़ागांव (बलिया)।
विधानसभा फेफना के चितबड़ागांव में तहसील की स्थापना की दिशा में एक कदम आगे बढ़ते हुए जिला प्रशासन की ओर से शासन द्वारा मांगा गया प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिया गया है। प्रस्ताव भेजे जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री नारद राय ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया।


सोमवार को नगर के रामशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि चितबड़ागांव में तहसील की स्थापना क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और आकांक्षाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। शासन द्वारा प्रस्ताव मांगा जाना और जिला प्रशासन की ओर से उसे शासन को भेजा जाना इस दिशा में सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि चितबड़ागांव तहसील बनने से नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में शासन की ओर से इस संबंध में ठोस निर्णय लिया जाएगा।

सहयोग करने वालों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान तहसील की मांग को लेकर चलाए गए अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और सहयोग करने वाले लोगों को पूर्व मंत्री नारद राय ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी जनहित के अभियान की सफलता सामूहिक प्रयास से संभव होती है। चितबड़ागांव की जनता ने तहसील की मांग को लेकर एकजुटता का परिचय दिया है।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन अभिराम सिंह, मोतीचंद गुप्ता, शशिकला तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और सैकड़ों स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान चितबड़ागांव को तहसील बनाए जाने की मांग को लेकर लोगों में उत्साह और उम्मीद का माहौल रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *