You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

यूपी-बिहार के बीच बस परिवहन सेवाओं को और बेहतर बनाने पर मंथन

width="500"

रोशन जायसवाल,

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित होटल क्लार्क अवध में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के बीच अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम, व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत के साथ उत्तर प्रदेश की अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल, परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभुनाथ सिंह, विशेष सचिव परिवहन के.पी. सिंह सहित उत्तर प्रदेश एवं बिहार परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में दोनों राज्यों के बीच संचालित अंतर्राज्यीय बस सेवाओं के परमिट, विभिन्न बस रूटों और परिवहन व्यवस्था से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। यात्रियों को बेहतर, सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही बस रूट एवं परमिट व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने दोनों प्रदेशों के बीच परिवहन सेवाओं के विस्तार तथा यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि के लिए आवश्यक बिंदुओं पर सार्थक विचार-विमर्श किया।

बैठक को उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच अंतर्राज्यीय बस परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे आने वाले समय में दोनों राज्यों के बीच बस सेवाओं के विस्तार और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *