You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : हो गया महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर का भूमिपूजन, संतों की मौजूदगी में गूंजा जयघोष

पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को दी शुभकामनाएं
रोशन जायसवाल,
बलिया।
लंबे इंतजार के बाद महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रविवार को भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर संत-महात्माओं की मौजूदगी रही और पूरे परिसर में धार्मिक उत्साह का माहौल नजर आया।


भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को महर्षि भृगु मंदिर कॉरिडोर के भूमिपूजन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस परियोजना को बलिया की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।


संतों की मौजूदगी और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए भूमिपूजन के साथ अब श्रद्धालुओं को कॉरिडोर के निर्माण कार्य के धरातल पर तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। महर्षि भृगु की तपोभूमि को भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में यह परियोजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस अवसर पर पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व मंत्री नारद राय, राजधारी सिंह, विनोद शंकर दुबे आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *