You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया के नए डीआईओएस मनोज कुमार मिश्र ने संभाला कार्यभार

width="500"

बलिया। जिले को नया जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मिल गया है। उत्तर प्रदेश शासन के स्थानांतरण आदेश के तहत मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), आजमगढ़ के पद पर कार्यरत मनोज कुमार मिश्र ने मंगलवार को बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की प्रतिबद्धता जताई।


उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा कार्यालय के लंबित कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और समयबद्ध प्रशासनिक कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर डॉ. देवेंद्र कुमार गुप्ता तैनात थे। जिले के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने नए डीआईओएस का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *