You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ममेरे भाई की पत्नी से युवक ने किया दुष्कर्म, वायरल किया वीडियो

width="500"

बैरिया (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव मे ममेरे भाई के पत्नी से दुष्कर्म करने और दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने के आरोपी इब्राहिमाबाद निवासी मनोज यादव को क्राइम इंस्पेक्टर बैरिया अशोक दत्त त्रिपाठी द्वारा बुधवार की रात इब्राहिमाबाद अग्निशमन केन्द्र के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गुरुवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।
उक्त जानकारी देते हुए क्राइम इंस्पेक्टर बैरिया अशोक दत्त त्रिपाठी ने बताया कि दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली ममेरे भाई की पत्नी से उक्त युवक ने उसके घर जाकर दुष्कर्म किया था,और दुष्कर्म का वीडियो बनाकर बाद में वायरल कर दिया गया। घटना फरवरी 2025 की है, किंतु दोकटी पुलिस द्वारा इस मामले की प्राथमिकी जनवरी महीने के प्रथम सप्ताह में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दर्ज किया गया और इसकी जांच अधिकारियों द्वारा बैरिया थाने के क्राइम इंस्पेक्टर अशोक दत्त त्रिपाठी को दिया गया। क्राइम इंस्पेक्टर ने बताया कि अपराध संख्या 03/2026 धारा 64/ 351(3) व बीएनएस की धारा 67 ए आईटी एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था। जिसके क्रम में गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *