You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कौन होगा भाजपा का अगला चेहरा, रसड़ा में कई दावेदार

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
राजनीतिक सुर्खियों में रहने वाला रसड़ा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी से टिकट की दौड़ में कई नामचीन चेहरे हैं और बलिया से लगायत लखनऊ दिल्ली तक मजबूती से पकड़ बनाए हुए हैं। वैसे उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में 403 विधानसभाओं में एक मात्र रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी उमाशंकर सिंह जीते। अब इस सीट से भाजपा के कई उम्मीदवार ताल ठोंक रहे है। वैसे इस क्षेत्र में चर्चा यह होती है कि कोई कितना भी ताकत लगा लें उमाशंकर सिंह को चुनाव में हराना आसान नहीं हैं। वहीं विभिन्न दलों के उम्म्मीदवारो को हार का मुंह देखना पड़ता है।
इस बार भाजपा के दावेदारों की मानें तो आने वाले 2027 विधानसभा के चुनाव में बीजेपी का परचम लहराएगा। टिकट की दौड़ में पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, प्रदीप सिंह, कौशलेंद्र गिरि, शिवनेंद्र सिंह व किरण सिंह भी टिकट के लिये क्षेत्र मे मेहनत कर रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करते हुए देखे जा रहे है। वैसे इन नामचीन चेहरों के अलावा और भी दावेदार टिकट की दौड़ में हो सकते है। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का अगला उम्मीदवार कौन होगा, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन दावेदार अपने-अपने नाम की चर्चा जरूर कर रहे है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *