बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला ने सोमवार को गांधी महाविद्यालय, मिड्ढा बेरुआरबारी, पहुंचे। महाविद्यालय पहुंचने पर प्रबंध निदेशक पीयूष शुक्ला, प्राचार्य डॉ. अभिषेक सिंह और सभी शिक्षकों ने उनका स्वागत किया।
कुलपति ने प्राचार्य और शिक्षकों से महाविद्यालय की पढ़ाई और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पढ़ाई को और बेहतर बनाने के लिए जरूरी सुझाव भी दिए। इसके बाद कुलपति ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई, उनकी रुचि और पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्राध्यापक परशुराम प्रसाद, शिवम पांडेय, अमरेश यादव, प्रिया सिंह, सिया गुप्ता, प्राचार्य डॉ. अभिषेक सिंह सुनील दुबे, सुधीर कुमार मिश्र प्रदीप कुमार शुक्ल नारायण शुक्ल दिनेश तिवारी सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
Ballia : कुलपति ने गांधी महाविद्यालय का किया दौरा, दिए जरूरी सुझाव
