You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया विधानसभा के विकास को लेकर परिवहन मंत्री का बड़ा बयान

width="500"

बलिया। विधानसभा के विकास को लेकर बलिया नगर के विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यदि किसी नेता ने बलिया नगर विधानसभा में बड़े विकास कार्य कराए हैं, तो उसका नाम बताइए।
उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र सेतु का निर्माण भी उनके कार्यकाल से पहले पूरी तरह पूरा नहीं हो पाया था, जिसे आगे बढ़ाने का काम उन्होंने कराया। मंत्री ने दावा किया कि बलिया विश्वविद्यालय के लिए भी धन की व्यवस्था उनके प्रयासों से हुई।


दयाशंकर सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में बलिया में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने भृगु कॉरिडोर, मेडिकल बाईपास, एयरपोर्ट की तर्ज पर रोडवेज का निर्माण, कटहर नाला सुंदरीकरण, मेडिकल कॉलेज, दो नए बाईपास जिसमें मेडिकल बाइपास कारीडोर, वैना बाइपास तथा अन्य सड़क परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी कार्य बलिया की तस्वीर बदलने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है और अधिकांश कार्य तेजी से चल रहे हैं, जबकि शेष परियोजनाएं भी जल्द पूरी होंगी। मंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बलिया विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *