You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : राजनीति के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा चंद्रशेखर जी के विचार- बोले रविशंकर सिंह पप्पू

width="500"

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की मनाई गई पुण्यतिथि
बलिया।
भारत के राजनैतिक आकाश के सबसे देदीप्यमान नक्षत्र,सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत जीवन में अद्भुत एकरूपता साधने वाले जननायक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की 19वीं पुण्यतिथि बुधवार को चंद्रशेखर उद्यान बलिया मे शेखर फाउंडेशन एवं चंद्रशेखर विचार मंच के तत्वावधान मे सर्व धर्म प्रार्थना सभा के रूप मे मनाई गई।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत जननायक चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित करने के पश्चात दीप प्रज्वलित कर किया गया। जननायक चंद्रशेखर की स्मृतियों को जन्मशताब्दी वर्ष में साझा करते हुए सदस्य विधान परिषद रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की पुण्य स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन।


राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति उनका अटूट समर्पण भारतीय राजनीति के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सत्ता से अधिक सिद्धांतों और देशहित को महत्व देते हुए अपना संपूर्ण जीवन भारत के सर्वांगीण विकास एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित किया। चंद्रशेखर विचार मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर जी के विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर अनिल सिंह, मनोज सिंह, उत्कर्ष सिंह, श्याम बहादुर सिंह पूर्व चेयरमैन, उमाशंकर पाठक, दिनेश सिंह, अखिलेश सिन्हा, अमित सिंह बघेल, विवेक सिंह, तेजा सिंह, जितेंद्र सिंह, भानुप्रकाश सिंह बबलू, सम्राट कुंवर, हरि सिंह, दीनबंधु सिंह, अजीत सिंह, शिवजी सिंह आदि उपस्थित रहे।

मंत्री दयाशंकर सिंह व दानिश आजाद अंसारी ने किया नमन
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर जी भारतीय राजनीति के ऐसे दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा को सदैव सर्वाेपरि रखा।

वहीं पुष्प अर्पित करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उनका सादा जीवन, स्पष्ट विचार और गरीबों, किसानों तथा वंचित वर्गों के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर ही एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है। उनकी सेवाओं को देश सदैव कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *