Asarfi

Ballia : विंध्यांचल धाम में परिवहन मंत्री ने किया पूजन अर्चन, प्रदेश के लिए की मंगल कामना

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मां विंध्यांचल धाम में दर्शन पूजन किया। प्रदेश वासियों के लिए मंगला कामना की। इन दिनों प्रदेश के कई जनपदों में मंत्री दयाशंकर सिंह भ्रमण करते नजर आ रहे है। अयोध्या में महायज्ञ सफल होने के बाद दयाशंकर सिंह का विंध्यांचल धाम में उनका पहला दर्शन है।

इसके अलावा अन्य मंदिरों में भी उन्होंने मत्था टेका है। बलिया में प्रस्तावित विकास कार्यों को रफ्तार मिले और बलिया विधानसभा में सड़कें, बाईपास, मेडिकल कालेज, नया जिला कारागार, वैना-बांसडीहरोड बाईपास, भृगु कारीडोर, कटहल नाला और रामलीला मैदान का सुंदरीकरण, शंकरपुर हनुमानगंज मार्ग चौड़ीकरण, एयरपोर्ट की तर्ज पर बन रहे रोडवेज सहित अन्य विकास कार्यों को रफ्तार मिले इसके लिए उन्हें मंगल कामना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *