
योगेश्वर सिंह के घर हुआ जोरदार स्वागत, बोले-बहुत जल्द सीएम योगी रखेंगे मेडिकल कॉलेज की आधारशिला
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहतवार क्षेत्र के पकहा गांव में आयोजित कार्यक्रम से लौटते समय परिवहन मंत्री एवं बलिया नगर विधायक दयाशंकर सिंह कुसौरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने वरिष्ठ नेता योगेश्वर सिंह के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान समर्थकों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया के लिए जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत जल्द बलिया मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने से जिले के लोगों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं अपने ही जिले में उपलब्ध होंगी।
इस दौरान क्षेत्र के विकास और स्थानीय मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई। मंत्री के पहुंचने पर मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

