
बच्चों को खाना नहीं मिला, कागजों पर खर्च हो गए करीब 14 लाख!
बलिया। बांसडीह ब्लॉक के इंटर कॉलेज ताजपुर मुड़ियारी में वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2026-27 के दौरान बिना भोजन वितरण किए करीब 14 लाख रुपये की सरकारी धनराशि के भुगतान का मामला सामने आया है। दैनिक जागरण बलिया के अखबार में छपे खबर के अनुसार बच्चों की गोपनीय चिट्ठी के बाद हुए औचक निरीक्षण में रसोईघर में गैस सिलिंडर, राशन और बर्तन तक नहीं मिले। मौके पर सिर्फ एक पहसुल मिला, जबकि रसोइयां भी उपस्थित नहीं थीं।
जांच में यू-डायस, आईवीआरएस और उपस्थिति पंजिका के आंकड़ों में भी भारी अंतर पाया गया। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने मामले को गंभीर मानते हुए प्रधानाचार्य चंद्रशेखर पांडेय और जिला समन्वयक एमडीएम अजीत पाठक को दोषी पाया। डीएम ने पूरी धनराशि की वसूली का आदेश दिया है। वहीं इस मामले में प्रधानाचार्य और डीसी के खिलााफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

