You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भ्रष्टाचार के खिलाफ नपा कार्यालय पर की गयी सांकेतिक तालाबंदी

width="500"

बलिया। नगरपालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर पालिका कार्यालय पर सांकेतिक तालाबंदी सभासदों द्वारा किया गया। विगत छह दिनों से कर्मिक अनशन पर बैठे सभासदो द्वारा गुरूवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नपा अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के भ्रष्टाचार के विरोध में नगर पालिका कर्मचारियों ने सभासदों एवं कर्मचारियों के समस्याओं पर समर्थन के साथ नगर पालिका कर्मचारी और कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष भारत भूषण मिश्रा ने सभासदो के साथ सामूहिक सांकेतिक तालाबंदी किया।
जिसमे धरना स्थल शहीद पार्क चौक क्रमिक अनशन पर महिला ’सभासद संगीता देवी, मधुलिका गुप्ता, निशा रावत, अनन्या यादव, काजल सोनी, शबनम निसार, शाबिया, गीता देवी, पम्मी सिंह, निधि गुप्ता, सोनी यादव, रंजना, बबिता देवी, पुष्पा देवी आदि मौजूद रही, जिसमे ललित चौधरी ने सात फ़रवरी को आमरण अनशन भूख हड़ताल का ऐलान किया। जिसमे मुख्य रूप से आमरण अनशन भूख-हड़ताल में अनशनकारी सभासद अमित दुबे, मुकेश यादव सभासद प्रतिनिधि सतेंद्र गोड, इरफ़ान खान लक्की, राजीव रंजन’ बैठेंगें।

इस अवसर पर अनशन स्थल पर मुख्य रूप से ’सभासद प्रेरक गुप्ता गौरव, सूरज तिवारी, अशोक सिंह, ददन यादव, विनोद सिंह, सुमित मिश्रा, पवन गुप्ता, पप्पू खरवार, दिलशाद अहमद, यशवंत सिंह, जितेन्द्र यादव, ललित चौधरी, धर्म भारती, सभासद प्रतिनिधि सतेन्द्र गोड़, आसिफ अली, जीतेन्द्र यादव, रवि वर्मा, जीतेन्द्र साह, अलाउद्दीन खान, हीरा लाल, मनोज गुप्ता, संजय यादव, राजीव रंजन आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *