Asarfi

Ballia : पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

width="500"

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में स्थित सभी शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधान लिपिक कार्यालय, डीसीआरबी कार्यालय, आईजीआरएस, आंकिक शाखा, सीसीटीएनएस, एलआईयू, जनसूचना सेल, रिट शाखा सहित अन्य शाखाओं का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों तथा दैनिक कार्यों के निष्पादन की जानकारी ली। उन्होंने सभी शाखाओं को अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव एवं कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिसकर्मियों के यात्रा भत्ता एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया।


पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालयीन कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *