You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : आकाश से दिखा अद्भुत नजारा, मानव श्रृंखला बनाकर छात्र-छात्राओं ने किया जागरूक

बलिया। छात्र-छात्राओं ने भारत के मानचित्र के आकार में मानव श्रृंखला बनाकर जनपदवासियों को आगामी निर्वाचनों में अवश्य मतदान करने के लिए जागरूक किया। वहीं जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता शपथ दिलायी।


15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारत के मानचित्र के आकार में मानव श्रृंखला बनाकर जनपदवासियों को आगामी निर्वाचनों में अवश्य मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता एवं अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *