You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : धन दोगुना करने का झांसा देकर एक दर्जन महिलाओं से लाखों की ठगी

width="500"

गड़वार (बलिया) ।स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुआ, बंगला, रामपुर भोज की रहने वाली आधा दर्जन महिलाओं के साथ शुक्रवार को एक बर्तन बेचने वाली महिला ने ठगी कर ली। उसने बर्तन बेचने के बहाने महिलाओं को एकत्रित किया। इस दौरान घर के अधिकांश पुरुष बाहर गए हुए थे। ठगी की शिकार महिलाओं ने थाने में ठगी की शिकायत की है।
गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर भोज के बलुआ,बंगला की रहने वाली महिलाओं ने बताया कि ठग महिला ने बातों ही बातों में बर्तन बेचने के बहाने तमाम स्कीम बतायी। इसमें जेवर व पैसा दोगुना होने का भी लालच दिया। इस दौरान गांव की महिलाएं ठग महिला की बातों में आ गईं तथा अपने कीमती गहने लाकर उसे दे दिए। ठग महिला ने कहा कि वह शाम को तीन बजे आएगी और सबके जेवर आदि दोगुना कर लौटा देगी। शाम पांच बजे तक जब वह नहीं आई तो गांव की महिलाओं को शक हुआ। उन्होंने आपस में पूछताछ शुरू की तथा धीरे-धीरे परिजन को भी बताया। परिजन ने उक्त महिला की काफी खोजबीन की लेकिन वह गहने लेकर फरार हो चुकी थी।
ठगी की शिकार हुई महिलाओं में बिन्दुलता पत्नी देशराज, फूलमती पत्नी ओमप्रकाश, मीरा पत्नी गुलाब चंद, सीमा पत्नी चंदन, निर्मला पत्नी दीपांशु, आशा पत्नी दूधनाथ, सुनीता पत्नी श्रवण एवं काजल पत्नी शैलेन्द्र आदि शामिल हैं।

इस तरीके से महिलाओं को फंसाया
ठगी की शिकार महिलाओं ने बताया कि विगत तीन-चार दिनों से एक अज्ञात महिला गांव में पुराने वर्तन बदलकर नए बर्तन देती थी, ये सिलसिला लगातार तीन चार दिनों से चल रहा था। शुक्रवार को कुछ सोने के जेवरात लेकर आई और कहने लगी कि आप सभी अपने-अपने सोने एवं चांदी के आभूषण दे दिजिए। इसके बदले में आप लोगों को आभूषण के साथ ही उसकी कीमत से दोगुना पैसा देंगे। वहीं उसने उन महिलाओं को विश्वास में ले लिया और तीन बजे शाम तक देने का वादा किया। महिलाएं उसके झांसे में आकर अपना सारा आभूषण उस महिला को सौंप दिया और दिए समय तक बेसब्री से इंतजार करने लगी, लेकिन देर शाम तक वापस नही लौटी। थानाध्यक्ष मूलचंद चौरसिया ने बताया कि आसपास के थानों में महिला को चिह्नित करने के लिए सूचना दे दी गई है। उसे पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *