You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : श्रीमद भागवत कथा प्रारम्भ होने से पूर्व निकाली गयी कलश यात्रा

width="500"


बेल्थरा रोड (बलिया)।
लगभग एक सप्ताह तक श्रीमद भागवत कथा शुभारंभ होने से पूर्व रविवार की प्रातः ग्राम अखोप में हनुमान मंदिर से एक भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में नर व नारी शामिल हुए। जल ग्राम के डीह स्थल स्थित पोखरी से ली गई। कलश में जल भरने के बाद जल लेकर जल कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर विसर्जित हो गई। श्रीमद भागवत कथा अयोध्या से पधारे पंडित रमेश दास जी के द्वारा प्रतिदिन श्रवण करने को मिलेगा। मार्कण्डेय महादेव धाम से पधारे पंडित आचार्य अतुल पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा पूजन पाठ प्रारंभ किया गया। इस यज्ञ की तैयारी में श्रीप्रकाश तिवारी, मुक्तेश्वर सिंह चुन्नू, लच्छी राम यादव, प्रमोद तिवारी, रिंकू ठाकुर, आनन्द ठाकुर, छोटू साहनी, अंगद गुप्ता, बिसेन राजभर, गुलाब पासवान, संजय राम, अभिषेक सिंह, नवनीत सिंह आदि सक्रिय दिखे।
जयप्रकाश बरनवाल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *