You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए विशेष सुविधा शुरू, करीब 2.08 लाख बुजुर्ग महिलाओं को मिलेगा लाभ

width="500"

बलिया। रोडवेज बसों में 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू होने से जिले की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। शासन की पहल पर अब पात्र महिलाएं रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। 30 अगस्त से यह सुविधा रोडवेज बसों में दी जाने लगी है।


निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 60 से 69 वर्ष की 1.30 लाख 808 महिलाएं हैं। वहीं 70 से 79 वर्ष की 78165 महिलाएं हैं। कुल मिलाकर जिले की करीब 2.08 लाख महिलाओं को रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा करने का लाभ मिलेगा। मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपनी आयु से संबंधित वैध पहचान पत्र या आधार कार्ड परिचालक को दिखाना होगा, जिसके बाद किराया नहीं लिया जाएगा। बलिया डिपो में 78 और बेल्थरारोड डिपो से 60 बसें संचालित दोनों मिलाकर 138 बसों को संचालन होता है।

17 रूटों पर महिलाओं को मिलेगी सुविधा
बलिया रोडवेज से वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, प्रयागराज, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ समेत जिले के बैरिया, मांझ़ी, सिताबदियारा, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, रसड़ा, गड़वार, नगरा सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर बसों का संचालन होता है। इन रूटों पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू होने से बुजुर्ग महिलाओं को खासा लाभ मिलेगा। उन्हें इलाज, पारिवारिक और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन में आर्थिक राहत मिलेगी।

महिलाओं ने कहा….
रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा से बहुत राहत मिलेगी। इलाज के लिए अक्सर बस से जाना पड़ता है, ऐसे में मुफ्त यात्रा से काफी बचत होगी।
-उर्मिला देवी

इलाज के लिए कई बार दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। बसों में अब किराया नहीं देना पड़ेगा, जिससे काफी राहत मिलेगी। सरकार ने अच्छा उपहार दिया है।
-मीरा देवी

रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से वरिष्ठ महिलाओं में उत्साह है। सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं की परेशानी को समझते हुए अच्छी पहल की है।
-मीना देवी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *