You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : गंगा का जलस्तर बढ़ा, निहोरा नगर के 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण

width="500"

डीएम ने परखी बाढ़ की हकीकत, लापरवाही पर लेखपाल को चेतावनी नोटिस जारी
बलिया।
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण शहर के निहोरा नगर में बाढ़ का पानी घरों में पहुंचने की सूचना पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लेखपाल और कानूनगो से बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। लेखपाल और कानूनगो ने बताया कि नगर के वार्ड नंबर 24 में करीब 50 घरों में पानी पहुंच गया है, जबकि वार्ड नंबर 11 में कुछ ही घर प्रभावित हुए हैं।


जिलाधिकारी ने लेखपाल को निर्देश दिया कि प्रत्येक वार्ड में सर्वे कर यह रिपोर्ट तैयार की जाए कि कितने मकानों में पानी पहुंचा है, कितने घर सुरक्षित हैं और कितनी गर्भवती महिलाएं प्रभावित क्षेत्रों में हैं। उन्होंने सर्वे की रिपोर्ट मंगलवार शाम तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्राम यारपुर के बाढ़ पीड़ितों ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि संबंधित लेखपाल क्षेत्र में निरीक्षण करने नहीं आए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते पर पानी भरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।


शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने यारपुर के लेखपाल को तत्काल चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल नाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने कानूनगो को वजीरापुर गांव का विस्तृत सर्वे कराने के निर्देश दिए। सर्वे में गांव में कुल कितने घर हैं, कितने घरों में बाढ़ का पानी पहुंचा है, कितनी गर्भवती महिलाएं प्रभावित हैं और कितने लोग अपने घर छोड़कर अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो चुके हैं, इसकी पूरी सूची तैयार करने को कहा गया।


जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों का व्यापक सर्वे कराया जाए। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि सभी वार्डों में सर्वे कराकर यह भी सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित लेखपाल नियमित रूप से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं या नहीं। इसकी रिपोर्ट भी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए राहत एवं आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं और सर्वे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण में एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, एसडीएम सदर, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *