
छह बार महाराजगंज से सांसद, दो चुनावों में मिली हार; गोरखपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर भी रहे
रोशन जायसवाल,
महाराजगंज से छह बार सांसद रह चुके पंकज चौधरी का राजनीतिक सफर कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। 62 वर्ष की उम्र में भी वे सक्रिय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पंकज चौधरी ने लोकसभा चुनाव में कई बार जीत दर्ज कर महाराजगंज की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाई। हालांकि, अपने राजनीतिक सफर में उन्हें दो बार लोकसभा चुनाव में हार का सामना भी करना पड़ा। सांसद बनने से पहले वे गोरखपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। स्थानीय राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति तक का उनका सफर लगातार आगे बढ़ता गया।
वर्ष 2025 में भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया, जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई। छह बार के सांसद से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा उनका सफर पूर्वांचल की राजनीति में उनकी मजबूत राजनीतिक पहचान को दर्शाता है।

