You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : कभी सतीश तो कभी सुधीर तो कभी लगातार पांच बार उपेंद्र रहे प्रत्याशी

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
आगामी विधानसभा चुनाव में फेफना में भाजपा का कौन उम्मीदवार होगा? इसका फैसला बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। वैसे फेफना विधानसभा क्षेत्र में भूमिहार बिरादरी के प्रमुख दो दावेदार मजबूती के साथ टिकट के लिए ताल ठोक रहे है। मजे की बात यह है कि दोनों दावेदार पूर्व मंत्री भी रहे है। एक सपा से है तो दूसरे भाजपा से है। तीसरा नाम राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पत्नी डा़ सुषमा शेखर का काफी चर्चाओं में है।


फेफना विधानसभा सीट पर जातिगत समीकरण को देखते हुए भाजपा भूमिहारों पर दांव लगाती रही है। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी से पहले भूमिहार बिरादरी से सतीश राय एवं सुधीर राय भी चुनाव लड़ चुके है। वर्ष 1996 से लेकर 2022 तक भाजपा ने फेफना विधानसभा से भूमिहार चेहरा ही मैदान में उतारा। 1996 में सुधीर राय और उसके पहले सतीश राय भी चुनाव लड़ चुके है। 2002, 2007, 2012, 2017 और 2022 में लगातार पांच बार से उपेंद्र तिवारी फेफना से चुनाव लड़ चुके है।

वह दो बार विधायक एवं एक बार मंत्री भी रह चुके है। अब इसी सीट से पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के साथ-साथ पूर्व मंत्री नारद राय भी भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे है। अब देखना यह है कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में किसको अपना उम्मीदवार बनाती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *