एक महीने में दूसरी गली, बिजली के खंभे और जर्जर तारों की समस्या दूर कराने का आश्वासन
बलिया। शहर के सिविल लाइन स्थित संकट मोचन द्वारिकापुरी कॉलोनी में शनिवार की शाम सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई। कॉलोनी के मुख्य द्वार एवं सुरक्षा बैरियर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धर्मेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीओ सिटी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रोशन जायसवाल ने किया।

कॉलोनी की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय निवासियों के सहयोग से रात्रिकालीन सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था भी की गई है। गार्ड रात 9ः30 बजे से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे। इससे रात के समय कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। मुख्य द्वार एवं सुरक्षा बैरियर का निर्माण बनारसी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर अशोक सर्राफ के सहयोग से कराया गया। उनके इस योगदान की कॉलोनीवासियों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि सामूहिक सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी से कॉलोनी को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलती है।

बुनियादी सुविधाओं के लिए मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र सिंह के माध्यम से परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नाम ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी की दूसरी गली का निर्माण कराने, बिजली के खंभे लगवाने तथा जर्जर बिजली के तार बदलवाने की मांग की गई। धर्मेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि एक महीने के भीतर इन कार्यों को शुरू कराया जाएगा और उन्हें जल्द पूरा कराने का प्रयास होगा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में अनिल कुमार गुप्ता, रोशन जायसवाल, विश्वकर्मा शर्मा, राजेंद्र वर्मा, अशोक वर्मा, दिनेश सिंह, अरुण सिंह, कौशल उपाध्याय, अशोक कुमार गुप्ता, नरेंद्र सोनी, राजेंद्र यादव, रविंद्र यादव, विजय ओझा, अनिल यादव, महेश कुमार गुप्ता, विशाल अग्रवाल, डॉ. मनोज शुक्ला, बबलू वर्मा, संजय गुप्ता, निखिल यादव, तारकेश्वर गुप्ता, आरपी सिंह, अजय रावत, पंकज जायसवाल, विजय गुप्ता, पप्पू अग्रवाल, संजीव श्रीवास्तव, रामजी गिरी, प्रदीप सिंह, विजय शंकर गुप्ता सहित अन्य कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
