You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बोले पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, केतकी बनेगी विधायक, फिर मंत्री

width="500"

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे, पकहा में ग्रामीणों का जाना हाल
सहतवार।
बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने शनिवार को पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह सहतवार क्षेत्र के पकहा पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर बाढ़ की स्थिति और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

इस दौरान सुरेन्द्र सिंह ने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि केतकी सिंह आने वाले समय में विधायक बनेंगी और आगे चलकर मंत्री भी बनेंगी। उनके इस बयान के बाद क्षेत्र की सियासत में चर्चा तेज हो गई है।


पूर्व विधायक ने बाढ़ से प्रभावित लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन से जरूरी राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सभी की जिम्मेदारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *