Asarfi

ballia : पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी में समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

width="500"

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर्स उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।


अपर पुलिस अधीक्षक ने पेंशनर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से वार्ता कर उनके समयबद्ध और समुचित निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान विभाग की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी के आयोजन पर उपस्थित पेंशनर्स ने अपर पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। गोष्ठी में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे, प्रतिसार निरीक्षक राम बेलास, प्रधान लिपिक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *