You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पीएनबी बलिया शाखा ने बाढ़ पीड़ितों में राहत एवं खाद्य सामग्री की वितरित

width="500"

बलिया। पंजाब नैशनल बैंक, बलिया शाखा द्वारा मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल का उद्देश्य बाढ़ से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों को त्वरित सहायता प्रदान करना था। मुख्य प्रबंधक पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा, पंजाब नैशनल बैंक हमेशा से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाता आया है और संकट की इस घड़ी में हम अपने प्रभावित भाइयों और बहनों की सेवा के लिए तत्पर हैं।
इस अवसर पर बैंक के मुख्य प्रबंधक पुनीत कुमार श्रीवास्तव, शाखा प्रमुख राजेश कुमार तथा रोहित आनंद सहित बैंक के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। टीम ने मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में जाकर ज़रूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री, जिसमें अनाज, पीने का पानी, आवश्यक खाद्य पदार्थ और दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल थीं, वितरित कीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *