You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : दो नाबालिग किशोरियों के साथ अधेड़ ने की शर्मनाक हरकत, गिरफ्तार

width="500"

दोकटी (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव मे शौच करने गई दो नाबालिग किशोरियो को मक्के के खेत में एक अधेड़ ने जबरन कपड़ा उतारा। छेड़खानी किया। पीड़िता के पिता के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दोकटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
बता दे कि दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव की दो नाबालिग किशोरी उम्र करीब नौ वर्ष रविवार के शाम करीब छः बजे एक साथ शौच करने के लिए मक्के के खेत में गई थी। वहां उसी गांव के राजनरायन मल्लाह 55 वर्ष पुत्र भावनाथ मल्लाह किशोरियो के पास पहुंच गया और जबरन कपड़ा उतरवाकर कर छेड़खानी किया। किसी ने देख लिया हो हल्ला किया। वह वहां से भाग खड़ा हुआ। वापस घर आकर किशोरियो ने आप बीती परिजनों से बताई।

एक किशोरी के पिता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। घटना के सन्दर्भ मे पूछने पर चौकी प्रभारी लालगंज अश्विनी मिश्र ने बताया कि पीड़िता के पिता के तहरीर पर छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। चिकित्सिय परीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण का रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवायी की जायेगी।

अजय तिवारी की रिपोर्ट,

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *