You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : दिनदहाड़े घर में घुसे नकाबपोश, महिलाओं से मारपीट कर नकदी-जेवर लूटे

width="500"

बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा बाजार में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश एक मकान में घुस गए और घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट कर नकदी व आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार खड़सरा बाजार स्थित जिगिरसंड मोड़ के पास एक कंप्यूटर दुकान संचालक का परिवार रहता है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर के पुरुष सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे और मकान में केवल महिलाएं मौजूद थीं। इसी दौरान छह नकाबपोश युवक घर में घुस आए।


पीड़ित परिवार के अनुसार बदमाश सीधे घर के पीछे पहुंचे, जहां अमीना खातून बैठी थीं। आरोप है कि बदमाशों ने उनके मुंह पर काला शाल डाल दिया और मारपीट शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर कुछ दूरी पर मौजूद रोजिदान मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने महिलाओं को आतंकित कर घर में रखे करीब सात हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया समेत अन्य आभूषण लूट लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाहर का गेट बंद कर फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद महिलाओं ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना पर खेजुरी थानाध्यक्ष लालमणि सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने मामले में तहरीर भी दी है।

प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध
थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *