You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : प्रेमी ने आठ लोगों पर दर्ज कराया गंभीर धाराओं में मुकदमा, यह है पूरा मामला

width="500"

बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को कुल्हाड़ी डंडा, रॉड से मार कर घायल करने और प्रेमिका को गायब करने के मामले में पुलिस ने प्रेमी की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, अपहरण सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र भोजपुरवा निवासी प्रेमी राजाराम यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि मैं अपनी क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय लड़की से प्यार करता था, और दो वर्षों से उससे मोबाइल से भी बात करता था। विगत सात नवम्बर को मेरी प्रेमिका ने मुझे मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। रात करीब साढ़े दस बजे मैं प्रेमिका के गांव पहुंचा, मेरी प्रेमिका ने दरवाजा खोला उसी समय पहले से मौजूद मुन्ना यादव, आनंद यादव, राजा यादव, जोगिंदर यादव, धनु यादव, कमलेश, मुकेश और राहुल ने मुझे पकड़ लिया और मुझे कुल्हाड़ी, लाठी, डंडे, रॉड से मुझे जान से मारने के लिए मेरे ऊपर हमला कर दिया। मैं लहूलुहान होकर घायलावस्था में वही गिर गया।

जानकारी पर मेरे घर वाले मुझे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह लाए, यहां से मुझे जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाद में मुझे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
प्रेमी राजा राम यादव ने आरोप लगाया है कि घटना के वक्त उपरोक्त लोग मेरी प्रेमिका के लिए कह रहे थे कि चलो मारकर नदी में फेंक दो, अब बहुत बदनामी हो चुकी है, और मेरी प्रेमिका को जबरदस्ती कहीं उठा ले गए थे। मैं ट्रामा सेंटर से बुधवार को डिस्चार्ज होकर आया तो मेरी प्रेमिका का कही पता नहीं चल रहा है। मुझे आशंका है कि मेरी प्रेमिका के साथ कोई अनहोनी न हो जाय। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में संबंधित लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *