Asarfi

Ballia : स्व. सुदामा सिंह के पुत्र राजीव सिंह का निधन

width="500"

बलिया। बलिया से विधान परिषद सदस्य रहे स्व. सुदामा सिंह के इकलौते पुत्र राजीव सिंह का निधन शनिवार को हो गया। वे 55 वर्ष के थे और उनके दो पुत्र है। बताते चलें कि राजीव सिंह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के मेदांता में चल रहा था। इस दौरान शनिवार को मेदांता में ही उन्होंने आखिरी सांस ली। लखनऊ से उनका शव गोरखपुर लाया गया, वहां श्रद्धांजलि देने के बाद उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ।


गौरतलब हो कि राजीव सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह जिला पंचायत सदस्य भी रहीं है। वे सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के नवानगर ब्लाक के चांडी गांव के निवासी है। एलएलसी सुदामा सिंह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अति करीबी नेताओं में माने जाते थे। राजनाथ सिंह जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो वर्ष 2000 में उन्हें भाजपा से टिकट देकर बलिया का एमएलसी बनवाया था। राजीव सिंह के निधन की सूचना मिलते ही बलिया, सिकंदरपुर, चांडी गांव के अलावा गोरखपुर में शोक व्याप्त है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *