You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नाबालिग लड़की से बात कराने की जिद में 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ा युवक, घंटेभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

width="500"

बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के देवड़ीह गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक गांव की एक नाबालिग लड़की से बात कराने की जिद पर अड़ा था। करीब एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
जानकारी के अनुसार, देवड़ीह निवासी मिथुन राजभर रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव के बाहर लगे 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद वह नीचे उतरने से इनकार करने लगा। युवक की मांग थी कि गांव की एक नाबालिग लड़की से उसकी बात कराई जाए। वह बार-बार धमकी दे रहा था कि जब तक उसकी बात नहीं कराई जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।
युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह और एसआई अनूप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतरने के लिए राजी कर लिया। युवक के नीचे उतरते ही पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस हाई वोल्टेज ड्रामे की चर्चा होती रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *