बलिया के दो शिक्षकों को मिली अहम जिम्मेदारी, जनपद के लिए गौरव की बात
बलिया। जनपद बलिया के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित होने वाली विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिताओं के तहत करिश्मा वार्ष्णेय और अजीत सिंह बाबू को उत्तर प्रदेश की महिला क्रिकेट टीम के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों शिक्षकों को चयनकर्ता बनाए जाने से जनपद में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, अजीत सिंह बाबू को अंडर-19 वर्ग की चयन प्रक्रिया की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि करिश्मा वार्ष्णेय अंडर-17 वर्ग की चयनकर्ता बनाई गई हैं। दोनों चयनकर्ता मुरादाबाद में आयोजित होने वाली चयन प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाएंगे। यहां प्रदेश के विभिन्न मंडलों की टीमें सहभागिता करेंगी, जिनमें से खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। अजीत सिंह बाबू बलिया के झामपुर स्थित कमरिया बाबा उमा विद्यालय में अध्यापक हैं। वहीं, करिश्मा वार्ष्णेय श्री शिवप्रसाद गुप्त इंटर कॉलेज, टीका देवरी में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।
ballia : करिश्मा वार्ष्णेय और अजीत सिंह बाबू बने प्रदेश महिला क्रिकेट टीम के चयनकर्ता
