You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : बागीचे में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव के बागीचे में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का पेड़ पर लटके शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह शौच के लिए गए किसी ग्रामीण द्वारा देखा गया कि बागीचे में रस्सी के सहारे एक शव लटक रहा है। इसको देखकर आसपास के लोग मौके पर जूट गए और पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को नीचे उतरवाया। जिसकी पहचान अमडरिया गांव निवासी अभिषेक उर्फ गोलू (21वर्ष) पुत्र शैलेष राम के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृत युवक ई-रिक्शा चलाकर अपना जीविकोपार्जन करता था। वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। इस संबंध में थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *