You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अखिल विश्व गायत्री परिवार की ज्योति कलश रथ यात्रा बसंतपुर पहुंची, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

width="500"

बलिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में अखंड ज्योति एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशव्यापी भ्रमण पर निकली ज्योति कलश रथ यात्रा सोमवार को बलिया जनपद के बसंतपुर ग्राम पहुंची।
रथ यात्रा का आगमन योगीराज ब्रह्मलीन सौदागर जी महाराज की समाधि स्थल पर हुआ, जहां मुख्य पुजारी डॉ. विजया नंद पांडेय एवं प्रमुख महिला समाजसेवी पूनम पांडेय ने रथ पर स्थापित कलश, अखंड दीपक तथा पूज्य गुरुदेव एवं गुरूमाता की तस्वीर का षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन कर आरती उतारी। इस अवसर पर शांतिकुंज से पधारे पांच विद्वान आचार्यों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच अंजली पाण्डेय द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
घनश्याम, जयप्रकाश पाल, शास्त्री, विशाल के साथ ही जिला प्रमुख गायत्री परिवार बलिया विजेंद्र चौबे, जिला समन्वयक रविंद्र नाथ पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, हनुमानगंज ब्लॉक प्रभारी हरेराम, सुनील कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *