You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : ज्ञानपीठिका की छात्रा से विधायक तक का सफर : केतकी सिंह के जन्मदिन पर विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

बलिया। ज्ञानपीठिका स्कूल की पूर्व छात्रा एवं वर्तमान विधायक केतकी सिंह के 21 जुलाई को जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन की कामना की।
विद्यालय परिवार के अनुसार, केतकी सिंह ने कक्षा 11 से 12 तक की शिक्षा ज्ञानपीठिका स्कूल से प्राप्त की और वर्ष 2001 में विद्यालय से उत्तीर्ण हुईं। छात्र जीवन से ही वे मेधावी, अनुशासित और नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण थीं। विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि पढ़ाई के साथ-साथ वे विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भी सक्रिय रहती थीं।


विद्यालय की निदेशक रीना सिंह ने कहा, जब केतकी सिंह हमारी छात्रा थीं, तब मैं विद्यालय की प्रधानाचार्य थी। वे शुरू से ही पढ़ाई में बहुत तेज, अनुशासित और आत्मविश्वासी थीं। हमें गर्व है कि आज हमारी छात्रा जनप्रतिनिधि बनकर समाज और प्रदेश की सेवा कर रही हैं।

साझा किया भावुक प्रसंग
उन्होंने एक भावुक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि विधायक बनने के बाद जब केतकी सिंह एक बार ज्ञानपीठिका स्कूल आईं, तो वे सीधे उस कक्षा में पहुंचीं, जहां बैठकर उन्होंने अपनी पढ़ाई की थी। पुराने दिनों की यादों से भावुक होकर उन्होंने अपने शिक्षकों और विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पल विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और यादगार बन गया।
विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका हेमा चंद्रा (कॉमर्स) केतकी सिंह को छात्र जीवन में शिक्षा दी थी। शिक्षिकाओं ने उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता आज विद्यालय के प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए प्रेरणा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *